ड्रमंडगंज वन रेंज अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज ने शनिवार को कैमूर पहाड़ी पर किए जा रहे अवैध खनन स्थलों पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने बबुरा रघुनाथ सिंह कंपाट नंबर तीन चार तथा आठ में हो रहे आधा दर्जन खनन स्थलों पर बनाकर रखी गई हजारों पटिया नष्ट कर दिया। वहीं नीचे रखी 60 पटिया को जब्त कर दिया। इस संबंध में वन विभाग ने 11 लोगों पर वन अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के कैमूर पहाड़ियों पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही शनिवार को फोर्स के साथ एक दर्जन खनन स्थलों पर छापेमारी किया गया।
जहां बनाकर रखी गई हजारों पटिया तोड़वाकर नष्ट करवा दिया गया। वहीं एक स्थान पर रखी 60 पटिया को जब्त कर लिया गया हैं। बताया कि इस मामले में क्षेत्र के वन पाल सिंहे, बबलू सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रमणि, रोहित सिंह, बीनू सिंह, गुलजार अंसारी, फुल्लर कोल, ह़दयपाल आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।