मिर्जापुर औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास रविवार की शाम को बाइक से जा रहा एक दर्शनार्थी को चार बाइक सवार आठ आठ लोगों ने एक बाइक की चाभी निकाल कर उठा ले गए। पुलिस के हस्तक्षेप पर लगभग दो घंटे बाद उक्त दर्शनार्थी को शास्त्री ब्रिज के पास छोड़कर फरार हो गए। जौनपुर के जलालपुर निवासी निलेश कुमार कनौजिया पुत्र राम रक्षा कनौजिया अपने चार साथी रवि कनौजिया, कृष्णा कनौजिया ,अमित कनौजिया ,राज यादव के साथ रविवार की शाम साढ़े छह बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक चार बाइक पर आठ लोग सवार होकर आए और सभी बाइक सवार दर्शनार्थियों को रोक कर उसमें सेनिलेश कनौजिया को अपने साथ बाइक पर बैठा कर मिर्जापुर की तरफ ले गए ।घटना को देखते हुए निलेश का साथी एक बाइक का नंबर नोट कर लिए और घटना की जानकारी चील्ह पुलिस की दिया । चील्ह पुलिस ने घटना की जानकारी पाते ही बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों से बातचीत किया। पीड़ित निलेश कुमार कनौजिया ने बताया की मिर्जापुर के किसी गली से होते हुए अनजान जगह पर ले गए और फोन करके किसी एक को बुलाया और पहचान कराया।
पहचान न होने की दशा में उसे पुनः शास्त्री पुल के पास छोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि बाइक सवार दर्शनार्थी को ले जाने वाले लोगों से किसी से विवाद हो गया था । अनजाने में दर्शनार्थी को उठा ले गए थे। जिसे बाद में सकुशल छोड़ दिए ।