फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिनों में समस्याओं का समाधान न होने पर शिक्षक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विसुंदरपुर ​स्थित आदर्श इंटर कालेज में बैठक करते माध्यमिक ​​शिक्षक संघ के सदस्य, स्रोत सोशल मीड - फोटो : बुखार से पीड़ित महिला।
विज्ञापन
मिर्जापुर। विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक व कर्मचारियों का जुलाई महीने का वेतन न जारी करने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

अन्य समस्याओं के समाधान के लिए चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ शिक्षक नेता उमाशंकर पांडेय ने कहा कि वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हैं। मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से यह मांग किया कि फार्म 16 के लिए शासन द्वारा बजट निर्धारित करने के बाद भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फार्म 16 उपलब्ध नहीं कराया गया है।
जिलाध्यक्ष डॉ. रविशंकर ओझा में बताया कि बार-बार समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक एक भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि फरवरी 2023 के बाद एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कटौती उनके प्रान खाते में बजट उपलब्ध होने के बाद भी जमा नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें