फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लाभार्थी अपात्र मिला तो सत्यापन अधिकारी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो समिति मिर्जापुर की बुधवार को बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि शौचालय आवंटन में लाभार्थी के अपात्र पाए जाने पर सत्यापन अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ऑनलाइन शौचालय के लिए किए गए आवेदनों का शत प्रतिशत सत्यापन खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत करेंगे। इसके अलावा डिमांड जनपद कार्यालय में पेश करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनपद में 1909 ग्रामों में से 1842 को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। मॉडल गांव के सत्यापन की प्रक्रिया ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत होगी। उन्होंने समस्त कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए डिजिटल डायरी तैयार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम सचिवालय की दीवारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर कार्य की लागत की पेंटिंग कराने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, डीपीआरओ संतोष कुमार, बीडीओ मुनीश कुमार सिंह, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट
खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस देकर मांगा जवाब
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। विकास खंडों के अन्तर्गत बनाए जाने वाले पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयोें के निर्माण की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज के सही जानकारी नहीं दिए जाने पर उनको शोकाज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैठक में निपुण योजना के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों की योग्यता टेस्ट की प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मानक के अनुसार टेस्ट लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी विद्यालय भवन, शौचालय की स्थिति, मिड डे मील, बाउंड्रीवाल, खेल के सामान व मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओ का भी जायजा लें। बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में क्लास में जाकर जानकारी प्राप्त करें। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख मझवाॅं दिलीप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें