फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरत पड़ी तो निजी अस्पताल की ली जाएगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमण के तीसरे लहर की आशंका के मद्देेनजर स्वास्थ्य महकमा तैैयारियों में जुटा है। एल-वन व एल-टू अस्पताल के साथ पीआईसीयू और ओमिक्रान वैरियंट के लिए भी अलग वार्ड बन गया है। इन सब व्यवस्थाओं के बाद भी अगर भविष्य में संक्रमण बढ़ने या मरीजों की संख्या बढ़ने पर जरुरत पड़ी तो दूसरे लहर की तरह निजी अस्पतालों की मदद ली जाएगी। दूसरी लहर में जिले के कई अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया था।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण फैलने पर मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करने के लिए अलग व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। प्रथम संक्रमण में स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर के साथ विंध्याचल में एल-वन व ट्रामा सेंटर में एल-टू अस्पताल बनाया गया था। दूसरे लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने और संक्रमण के अलग वैरियंट के मद्देनजर वैंटिलेटर आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद भी दूसरे लहर में सरकारी अस्पताल के बेड कम पड़ गए। वैंटिलेटर की कमी पड़ने लगी। इसे देखते हुए होम आइसोलेशन के साथ ही जिले के 12 निजी अस्पतालो को कोविड अस्पताल बनाया गया था। अब तीसरे संक्रमण को लेकर आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में लगा है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद मरीजों को बेड के लिए भागदौड़ न करनी पड़े और तुरंत इलाज मिले, इसके लिए उन निजी अस्पतालों की मदद ली जाएगी। जहां आईसीयू सहित गंभीर मरीजों के इलाज से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी। जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग यहां इलाज, जांच आदि व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें