हलिया हलिया-पिपरा मार्ग के कवलझर मोड़ पर मध्यप्रदेश की ओर से बालू लादकर आ रहे ट्रक से दबकर लकड़बग्घा मर गया। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दफनवा दिया।
इन दिनों मध्यप्रदेश से ओवरलोड बालू गिट्टी लादे ट्रक दिन रात अभयारण्य क्षेत्र से होकर आ रहे। सेंचुरी क्षेत्र में हिरन, भालू, लकड़बग्घा, खरगोश, चिंकारा सहित अन्य जीव आए दिन ट्रकों सेटकरा रहे। प्रतिबंधित क्षेत्र में हार्न भी बजाना मना है। पर ट्रक चालक मनमानी कर रहे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश चौबे ने बताया कि वाहनों के संचालन से जंगली जानवरों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इना संचालन रोकने के संबंध में डीएफओ को अवगत कराया जाएगा।