जहर खाने के बाद वह घर में ही पड़ा रहा। किसी को जानकारी नहीं हुई। घर में बुजुर्ग मां कमरे में अकेले थी। देर शाम पहुंचे सुरेश के भाई सुभाष को इस घटना की जानकारी हुई तो बड़े भाई को आनन-फानन में उपचार के लिए कैलहट स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई सुभाष के तहरीर पर पड़री पुलिस ने दोनों सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि पत्नी से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पहुंचे उसके सालों ने पिटाई की। जिसके बाद युवक ने जहर खा कर जान दे दी। आशीष और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहासा गांव में ससुराल आए युवक की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सुबह घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल (30) पुत्र राज बहादुर पटेल की शादी वर्ष 2016 में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा निवासी लल्लन पटेल की पुत्री सुमन पटेल से हुई थी। दम्पती को दो चार साल का पुत्र सिद्धार्थ और डेढ़ माह का पुत्र अविरल है। मंगलवार की देर शाम सचिन अपनी पत्नी से मिलने ससुराल सोहासा आया हुआ था।
बुधवार की शाम जब वह घर जाने के लिए तैयार हुआ तो पत्नी सुमन व अन्य ससुरालीजनों ने उससे रोक लिया। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि सचिन ने अत्यधिक शराब पी ली, जिससे रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आननफानन प्रयागराज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले सुबह मौके पर पहुंचे। बड़े भाई सुरेन्द्र पटेल ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है।
आरोप है कि पत्नी सुमन का सचिन के साथ अच्छे सम्बंध नहीं थे। सुमन झगड़ा कर मायके आई हुई थी। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर पत्नी सुमन और अन्य परिजनों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृत्यु की घटना सन्दिग्ध प्रतीत हो रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।