फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी ने फोन पर नहीं की बात तो पति ने लगाई डांट, पी लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मोबाइल पर बात के दौरान पति के डांटने पर महिला ने जहर पी लिया। हालत गंभीर हो जाने पर परिजनों ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। क्षेत्र के एक युवक और युवती की शादी सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बेटी की विदाई नहीं कर पुनः बरात लेकर आने के बाद गौना करने की बात कही। इस पर दोनों परिवार राजी हो गए। 20 अप्रैल को गौने की तिथि रखी गई। युवक और युवती बातचीत कर रहे थे। दोनों परिवार हंसी खुशी शादी के तैयारियों में लगा था। शुक्रवार दोपहर में लड़के ने लड़की को फोन कर बात करनी चाही। इस पर लड़की बोली कुछ देर बाद बात करेंगे। इस पर युवक ने उसे डांटने लगा। इसी से नाराज होकर लड़की ने जहर पी लिया। जानकारी होते ही माता-पिता उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे। जहां से लड़के व उसके माता-पिता को जानकारी दी गई। अस्पताल में लड़का, उसका भाई, उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकों द्वारा युवती का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ अनूप कुमार ने बताया कि युवती ने जहर पी लिया है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें