फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, साल भर पहले खुद लिए थे सात फेरे, कहा- वो खुश तो मैं भी खुश

Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले से एक युवक की दरियादिली सामने आई है जिसने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। शख्स ने साल भर पहले ही शादी की थी लेकिन पत्नी की खुशी के लिए उसने अपनी शादी कुर्बान कर दी। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी संतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व हुई थी।

विज्ञापन


दो दिन पहले विवाहिता पड़ोस के एक युवक से बात कर रही थी। इसको लेकर युवक अपनी पत्नी पर शक करने लगा। उसने विरोध किया तो विवाहिता ने कहा कि वो उसके साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पति ने गांव में पंचायत बुलाई। घंटों पंचायत चली। बुधवार को पति ने गांव के एक मंदिर ने दोनों की शादी करा दी।

शादी की भनक दुल्हन के पिता को भी नहीं लगी। मंदिर से ही पड़ोसी युवक के साथ युवती को विदा भी कर दिया गया। पत्नी की शादी कराने वाले पति ने कहा कि उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थाना प्रभारी अरविंद सरोज का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के 12वें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें