फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी के चक्कर में पड़ा पति, राज्य महिला आयोग में पहुंचा मामला; कार्रवाई के निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 03:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के दाैरान महिलाओं की शिकायतों को सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि गंभीर मामलों में त्वरित एक्शन लिए जाएं।
विज्ञापन
महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक के दाैरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने जनसुनवाई की। इसमें उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाई। एक महिला ने कहा कि उसके पति ने उसको छोड़कर दूसरी पत्नी से शादी की। अब वह उसको भी छोड़कर तीसरी के चक्कर में पड़ा है। अब वह क्या करे?

विज्ञापन


इसी प्रकार एक नगर की एक महिला ने जिसका विवाह बुलंदशहर में हुआ है, अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उसको प्रताड़ित किया जाता था जिससे तंग आकर वह अपने मायके में रह रही है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अधिकारी से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। 

जनसुनवाई में छह नए मामले आए। उनकी सुनवाई हुई। इसके साथ ही पुराने मामलों की समीक्षा की गई और कार्रवाई की जानकारी ली गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने उनको मामलों की जानकारी दी और विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर एसडीएम, सीओ शिखा भारती व अन्य थे। जिला प्रोबेशन कार्यालय की पूजा मौर्या के साथ अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल व कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिलकर दवा वितरण व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही साफ- सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी विकास खंड के कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां की छात्राओं से बातचीत की। उनकी सुविधाओं की पड़ताल की। उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें