फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के गांव में खेतों में पानी लगाने गए किसान के घर में मंगलवार की रात गांव का ही एक युवक घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा। पत्नी की चीख पुकार सुनकर घर पहुंचे किसान ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई करके मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह घायल पति अपना इलाज कराने के बाद राजगढ़ पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का निवासी किसान मंगलवार की रात धान की फसल में पानी लगाने खेत पर गया था। इस दौरान घर में उसकी पत्नी अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया। उसकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा। जिससे किसान की पत्नी शोर मचाने लगी। अचानक पत्नी के चीखने की आवाज सुन कर किसान भागकर घर पहुंचा। घर में गांव के ही युवक को पत्नी के साथ देख उसने विरोध किया तो आरोपित युवक ने किसान पर हमला कर दिया।जिससे किसान के सर पर गंभीर चोटें लग गई, वह जमीन पर गिर गया। वही मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पति ने पुलिस को पत्नी से छेड़खानी व मारपीट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें