कार्डधारकों की अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने जांच के बाद तीन कोटेदारों की दूकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया और तीन अन्य कोटे की दूकानों को निलंबित कर दिया है। अनाज व मिट्टी तेल की कालाबाजारी करने करने वाले तीन विक्रेताओं की 15 हजार की धरोहर राशि जब्त की गई है।
उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि कोटेदारों के खिलाफ लगातार अनाज की कालाबाजारी और कार्डधारकों अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायते मिल रही थीं। उनकी जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आरएस वर्मा व पारसनाथ पाल ने बताया कि गांगपुर उचित दर विक्रेता सुरेशचंद्र सिंह, पिड़खिड़ के नंदलाल व जलालपुर मैदान के ज्ञान प्रताप के का कोटा निरस्त कर दिया गया है। अनाज वितरण में अनियमितता व कालाबाजारी किए जाने के आरोप में उचित दर विक्रेता ग्राम पौनी प्यारेलाल सिंह, घासीपुर के बाबूलाल एवं डबक के ओम प्रकाश की दुकान को निलंबित किया गया है।
नरायनपुर की कलावती देवी, तियंरा की आशा देवी एवं भगौती देई कमला द्वारा जमा की गयी प्रतिभूति राशि 15 हजार जब्त कर ली गई है।
निरस्त एवं निलंबित उचित दर विक्रेताओं की दुकान को समीप के कोटेदारों की दुकान से संबद्ध किया गया है ताकि कार्डधारकों को अनाज लेने में परेशानी न हो।