मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर जेल अधीक्षक अनिल राय समेत मिर्जापुर जेल के तीन लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। जेल अधीक्षक अनिल राय के साथ डिप्टेल जेलर नरेंद्र सिंह और हेड वार्डर संजय सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
जेल मुख्यालय ने समिति गठित कर पांच साल में बेहतर कार्य करने वाले जेल के अकधरियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की। प्रदेश से 120 लोगों का चुनाव किया गया। जिसमें एक डीआईजी, दो एडिशनल एसपी, 11 जेल अधीक्षक समेत जेलर, डिप्टी जेलर और हेडवार्डर आदि का चुनाव किया गया है। आईजी जेल आनंद कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सूची भेजी। इसमें मिर्जापुर के जेल अधीक्षक अनिल राय, डिप्टी जेलर नरेंद्र सिंह व हेड वार्डर संजय का नाम है। पांच साल में कांडिडेंशियल रिपोर्ट, व दंड न मिलने के आधार पर चुनाव किया जाता है। जेल अधीक्षक ने हाल ही में जेल में बंदियों के लिए कालीन बुनाई का कार्य शुरु कराया। इन कार्यो को देखते हुए उनका चुनाव किया गया है।