नरायनपुर। बंदरगाह चौड़ीकरण सर्वे के शनिवार को रसूलपुर आई टीम ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन पर बैरंग वापस लौटने को मजबूर हो गई। ग्रामीणो नें अधिकारियों पर मनमानी करते हुए बेघर किए जाने का आरोप लगाया। कहा, कि इस मनमानी से सैकड़ों परिवार सड़क पर आ गए हैं।
बगैर किसी सूचना के गांव पहुंची टीम जैसे नापी करने लगी कि ग्रामीणों ने न सिर्फ विरोध किया बल्कि प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने जमीन का नापी करने से मनाकर दिया। सर्वे टीम का विरोध करते हुए नापी करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरगाह के आस पास में उपलब्ध जमीन लेने के बजाए गांव के सैकड़ों घरों को उजाड़ने लगे। ग्रामीणों कहा कि किसी भी कीमत पर अपना मकान खाली नहीं करेंगे। खाली जमीन सर्किल रेट का चार गुना के आधार पर ही दिया जाएगा। उक्त अवसर पर संजय साहनी, राजू साहनी, शंकर साहनी, लक्ष्मण साहनी, लीला देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।