फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खरीदारी करने उमड़ी भीड़

Thu, 05 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होली की खरीदारी करने नगर के प्रमुख बाजाराें में ग्राहकाें की भारी भीड़  उमड़ पड़ी।

बाजार में कोई गुझिया बनाने का सामान तो कोई रंग-पिचकारी और अबीर-गुलाल सहित रेडिमेड परिधान खरीदने में मशगूल दिखा।

मौसम खुलने के बाद बुधवार को नगर के बाजारों में उमड़ी ग्राहकाें की भारी भीड़ देख दुकानदार भी गदगद दिखाई दे रहे थे।

रंगों के त्योहार होली की तैयारियां अपने चरम पर है। प्रमुख मार्गों पर बच्चे वाहनों को रोककर होलिका का चंदा लेने में व्यस्त दिखे, वहीं बाजाराें में कोई गुझिया बनाने के लिए खोवा व त्योहार से संबंधित अन्य वस्तुओं की खरीदारी में मशगूल दिखा।

बाजारों में होली की खरीदारी करने को ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। पिछले दो दिनाें से मौसम का मिजाज बिगड़ने से जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं        मौसम खुलने से बाजार ग्राहकाें से गुलजार रहे।
विज्ञापन


नगर के मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, संकटमोचन रोड, वासलीगंज, घंटाघर, रमईपट्टी, संगमोहाल, इमामबाड़ा, त्रिमोहानी सहित विंध्याचल स्थित बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।

पिचकारी और रंग की दुकानाें पर सजे कैटरिना कैफ, अजूबा व कृष की मास्क बच्चाें को ज्यादा ही  भा रही है।

 दुकानाें पर बिकने के लिए सजे मलिंगा  सहित अन्य टोपी की छटा देखते ही बन रही है।

 चाइनीज पिचकारी में प्रेशर गन और मशीन गन सहित तलवार व पाइप 20 से एक हजार रुपये तक बेचे जा रहे हैं।

इसके अलावा बंदूक, कार्टून, मुर्गा, मछली सहित अन्य डिजाइन के पिचकारी बच्चों को खूब भा रहे हैं।

 नगर के मुकेरी बाजार स्थित मंसूर भाई व शाहिद भाई पिचकारी वाले ने बताया कि इस बाजार पिचकारी बाजार में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसका कोई खास असर नहीं है।

बताया कि ग्राहकों में देशी पिचकारी की अपेक्षा एक से बढ़कर एक चाइनीज पिचकारी की मांग रही। कहा कि इसकी वजह से देशी की जगह चाइनीज पिचकारी को बच्चे ज्यादा पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन



वहीं होली के अवसर पर नगर सहित अन्य स्थानों पर बाजार सज गए हैं। त्योहार की वजह से चारों तरफ चहल-पहल दिख रही है। वहीं प्रमुख चौराहों पर भीड़ की वजह से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें