फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा

Thu, 05 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि किसान की जमीन का अधिग्रहण किया जाता है तो उसके जमीन को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश की गरीब महिलाएं चाहे किसी भी जाति बिरादरी की हों उन्हें समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर मां बहन के पास पैसा होगा तो परिवार में उनका सम्मान बढ़ेगा।

जिले के चुनार और भटौली में बन रहे पुलों को वर्ष 2016 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं ब्लाकों और तहसीलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए समाजवादी बस सेवा आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सक्तेशगढ़ स्थित अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में कहीं।

परमहंस आश्रम के सत्संग हाल में महाराज अड़गड़ानंद जी  के सानिध्य में अखिलेश यादव ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में 40 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती निकाली जाएगी।

पुलिसभर्ती की गत दिनों हुई परीक्षा का परिणाम मार्च के अंत में या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा। जिले के विकास के बावत मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनार और भटौली के पुलों की प्रगति जानने के लिए मैने इंजीनियरों को बुलाया था।
विज्ञापन


इंजीनियरों ने वादा किया है कि वर्ष 2016 तक दोनों पुलों को बना कर तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार पैसे की कमी नहीं होने देगी।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की मुखालफत करते हुए कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।

इसके पूर्व उन्होंने महाराज अड़गड़ानंद जी को इंगित करते हुए कहा कि आप का रास्ता सबको एक साथ लेकर चलने का है इससे ही समाज का विकास किया जा सकता है।

एक साथ भाईचारा के साथ चल कर ही समाज की कमियों को दूर किया जा सकता है।

कहा कि भारत में जितने धर्म और जातियों के लोग एक साथ मिल कर रहते हैं ऐसा उदाहरण विश्व में और कहीं देखने को नहीं मिलता है। 

यूरोप अमरिका और चीन तक हमसे आगे निकल गए। समाजवादी पार्टी की सरकार जो काम कर रही है वह किसी ने नहीं किया। इस अवसर पर आश्रम की ओर से सीएम को यथार्थ गीता पुस्तक भेंट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें