फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पालिका से बिना पूछे छतों पर लगा दिए होर्डिंग्स

विज्ञापन
रॉबर्ट्संज नगर में फ्लाईओवर से सटे मकान पर लगा होर्डिंग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में बैनर-होर्डिंग्स टांगने वालों पर कोई नियंत्रण नहीं है। विज्ञापन एजेंसियों ने फ्लाईओवर से सटे मकानों की छतों पर मनमाने तरीके से होर्डिंग्स लगा दिया है। इसकी सूचना पालिका में नहीं दी है। छतों पर होर्डिंग्स के लिए कोई नियमावली न होने का फायदा एजेंसियां उठा रही हैं।
विज्ञापन

नगरीय सीमा सटे भवनों की छतों को प्रचार का केंद्र बना दिया है। छत के ऊपर लोहे के एंगल से स्टैंड बनाकर होर्डिंग टांग दिए हैं। नगर पालिका के पास इसका कोई ब्योरा नहीं है। सड़क किनारे भवन की छतों पर होर्डिंग टांगते समय सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान देने के साथ ही संबंधित संस्थाओं को पालिका में सूचना देना भी जरूरी है। कोई शुल्क न होने के कारण भवन स्वामी ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें सिर्फ किराये से मतलब रहता है। जिम्मेदार तो हादसे हादसे के इंतजार में बैठै हैं।
नगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ौली चौक से मेन मार्केट तक तीन यूनिपोल नगर पालिका प्रशासन की अनुमति से लगाए गए हैं। यूनिपोल लगाने वाली वाराणसी की एक संस्था की तरफ से व्यावसायिक प्रचार प्रसार के लिए शुल्क लिया जाता है। संस्था नगर पालिका प्रशासन को साल में सिर्फ एक बार निर्धारित 21 हजार का शुल्क एक यूनिपाेल का जमा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें