फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहाड़ी ब्लाॅक का रहा दबदबा

Wed, 10 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी के पड़री स्थित जूूनियर हाईस्कूल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जनपदीय बाल क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसए अमरनाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएसए ने कहा कि खेल से बच्चों में साहस, संगठन शक्ति, आत्म विश्वास तथा राष्ट्रीयता की भावना का विकास होता है।

एबीएसए किरण बाला सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दो सौ मीटर बालक वर्ग में पहाड़ी ब्लाक के मोहित प्रथम, चार सौ मीटर में पहाड़ी के ही राजकुमार प्रथम,

चार सौ मीटर बालिका वर्ग में कोन ब्लाक के मनीष प्रथम, दो सौ मीटर बालिका में सिटी की आरती प्रथम रहीं। खोखो स्पर्धा में प्राथमिक बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग में पहाड़ी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग स्पर्धा के तहत बालिका में राजगढ़ व बालिका में पहाड़ी ब्लाक प्रथम रहा। इस दौरान विनोद यादव, रामसकल, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, संजय यादव, मनोज यादव,

रविकांत द्विवेदी, सत्यम, शशिकांत, राम मिलन यादव, श्याम कुमारी, रचना बिंद, कन्हैया लाल, अतुल तिवारी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें