उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से बाढ़ आने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सहित कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी डीएम व सीडीओ अविनाश सिंह ने एसपी अजय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। सभी को अलर्ट किया गया है।
गंगा की तराई वाले इलाकों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। चोरी छिपे खनन करने वालों को लेकर भी विभाग चिंतित है। गंगा घाटों पर रहने वालों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर पर नजर रखें । साथ ही एनडीआरफ की टीम को हर समय तैयार रहने की भी हिदायत दी गई है ।