फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक में सो रहे खलासी की मौत, चालक शव लेकर पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सोमवार को भोर में आंध्र प्रदेश निवासी ट्रक चालक खलासी का शव लेकर लालगंज थाने पहुंच गया। ट्रक चालक ने बताया कि सो रहे चालक को उठाने की कोशिश की तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश से कच्चा नारियल लेकर ट्रक चालक ईश्वर अप्पा (50) बिहार के सासाराम जा रहा था। उसके साथ उसी के गांव का एक खलासी था। दोनों मध्य प्रदेश के रास्ते में कहीं खाना खाकर हनुमना से आगे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज अतरैला टोल प्लाजा के पास पहुंचे। ट्रक चालक टोल प्लाजा पर खलासी को किसी काम से जगाने लगा। प्रयास के बाद भी जब नहीं उठा तो वह घबराकर टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों को बुलाकर जगाने लिए कहने लगा। टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने देखा तो पता चला उसकी मौत हो गई है। इसके बाद ट्रक चालक घबरा गया। उसने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक ने चालक से कहा कि पास के थाने में ले जाकर पुलिस को सूचना दो। वाहन स्वामी से बात करने के बाद आंध्र प्रदेश के अनंतपुर षयंत्रपुरम ब्रह्म समुद्रम एलडीकेरा गांव निवासी चालक ईश्वर अप्पा ट्रक पर खलासी का शव लेकर थाने लेकर पहुंच गया। उसके बारे में उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक चालक से घटना से संबंध में पूछताछ की। ट्रक चालक ने यह भी बताया कि खलासी ने रास्ते में अपने घर की कहानी भी बताई थी। उससे दो बच्चे हैं। पत्नी मायके गई हुई है, लेकिन ट्रक चालक खलासी का नाम नहीं बता पाया। उसने बताया कि वह पहली बार उसे खलासी का काम करने के लिए लेकर चला था। चालक तेलुगु भाषी है। इसलिए टूटी-फूटी हिंदी भाषा में उसने अपना पता बताया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड से पता स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों से संपंर्क कर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें