फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जरूरतमंद महिला की मदद कर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला क
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की। क्लब की पहल का उद्देश्य महिला को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह अपने परिवार के भरण-पोषण में भी सहयोग कर सके।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि किसी जरूरतमंद महिला को रोजगार का साधन उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उसे सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। सिलाई मशीन मिलने से महिला अब अपने घर से सिलाई का कार्य कर आय अर्जित कर सकेगी। कार्यक्रम में क्लब की सचिव रजनी गुप्ता, संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर, रितु सरना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता दोहराई।
इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय समय-समय पर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के उत्थान, महिला सशक्तकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का आयोजन करता रहा है। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय समय-समय पर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के उत्थान, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का आयोजन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें