फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह छह से रात नौ बजे तक नगर में भारी वाहन प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधार के संबंध में विचार-विमर्श किया। इसमें कहा गया कि शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। इसके चलते जाम की समस्या पैदा होने लगी है। इसको देखते हुए उन्होंने अगले आदेश तक सुबह छह से रात नौ बजे तक नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज की तरफ आने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौराहा चौकी गैपुरा पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा। गोपीगंज से आने वाले भारी वाहनों को चील्ह तिराहा से औराई की तरफ व औराई की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चील्ह पिकेट पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा। मड़िहान की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को यादव चौराहा बरकछा चौकी पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से रीवा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को समोगरा बाईपास करनपुर चौकी थाना कोतवाली देहात पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा। चुनार की तरफ आने वाले भारी वाहनों को अघवार थाना पड़री पर रोका डायवर्ट किया जाएगा। सोनभद्र की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को राजगढ़ तिराहा राजगढ़ पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा। एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, डेयरी, पेट्रोलियम, सवारी बस, किसी भी प्रकार की बसें, हल्के चार व तीन पहिया वाहन और आपातकालीन सेवा वाहन प्रतिबंध से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें