फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 25 Jun 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर समेत ग्रामीण अंचलों में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को आसमान में उमड़ते - घुमड़ते काले बादलों के बीच शुरू हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। काले काले बादलों को देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मानसून की पहली बारिश का लोगों ने इस्तकबाल किया। लोग  बारिश में भीगने से भी गुरेज नहीं किया और फुहारों को लुत्फ उठाया। तेज हवा के साथ बारिश की बूंदे गर्मी से राहत देने वाली थीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को सुबह के समय तेज धूप की किरणें लोगों को झुलसा रही थीं। जैसे -जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी भी चढ़ती चली गई।

यह स्थिति अपराह्न दो बजे तक बनी रही आैर लोग तीखी धूप से बेहाल थ्ाे। लेकिन अपराह्न चार बजे के बाद आसमान में काले-काले बादल मंडराने लगे और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों ने राहत महसूस की। झमाझम बारिश का लोगों ने इस्तकबाल किया। कई जगहों पर तो युवकों ने जान बूझकर पानी में भींगने का आनंद उठाया।

करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश संग हल्की हवा चलने के कारण लोगों ने प्रचंड गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं नगर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक रौनक बरकरार रही। काफी इंतजार के बाद बारिश होने पर बच्चों ने पानी में भींगकर खूब आनंद उठाया। मौसम का अचानक मिजाज बदलने से किसानों के चेहरे खिल गए। आसमान में काले काले बादलों को देख वे धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


किसानों को पिछले कुछ दिनों से मानसून आने का इंतजार थ्ाा और आज की बारिश ने जैसे उनकी मुरादें पूरी कर दी है। किसानों को उम्मीद है कि मानसून समय पर आया है और अच्छी बारिश हो सकती है। उधर सड़कों पर जगह-जगह पानी लग जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर पानी लग गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें