फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरीब सामना पार्टी ने दिया धरना

Thu, 25 Jun 2015 01:09 AM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब सामना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाकर कलेक्ट्रेट पहुंच  कर नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि पड़री थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पट्टा दर्ज कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान और जनता की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मांग किया कि जिले के बेराजगारों को रोजगार दिया जाए। पुलिस पीएसी यूनियन संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार आदेश पारित करे, जिले को नशामुक्त करने के लिए हेरोईन माफिया को पकड़कर जेल भेजा जाए। साथ ही नगरपालिका में व्यापप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की । प्रदर्शनकारियों में शेख निजामुद्दीन, अनवर अली, आलोक मौर्य, विष्णु कुमार, हुसैन, सरोजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें