फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में झमाझम हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। रास्तों और गलियों में पानी भरने से आवागमन में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कालोनी, शुक्लहा, डंगहर, छोटा मिर्जापुर, बसही समेत अन्य स्थानों के निचले इलाकों में पानी भर गया। बरसात का पानी कई लोगों के घरों में घुसने लगा। लोग पानी निकालने के लिए परेशान रहे। ग्राम्यांचलों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बरसते पानी के बीच किसान कृषि कार्य में लगे रहे। खेतों में भरे पानी से धान की रोपाई तेज हो गई। एकाएक शुरू हुई बारिश से कृषि कार्य में तेजी आई जिससे किसानों को ट्रैक्टर और मजदूर खोजने में परेशानी हुई।
शेरवां। मौसम के मिजाज को देखकर अपनी भविष्यवाणी करने वाले महा कृषि वैज्ञानिक घाघ ने अपनी भविष्यवाणी की है कि सावन करे प्रथम दिन उगत न दिेखै भान, चार मास जल बरसै याकौ है फरमान। मतलब साफ है कि सावन मास के पहले दिन उगते हुए सूर्य न दिखाई दें तो आने वाले चार माह तक झमाझम बरसात होगी। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को दिखा। यहां के किसानों व लोकमानस में रचेबसे महाकवि घाघ भंडारी की कहावतें याद आ रही हैं। इससे किसान आने वाले समय को लेकर खुश हैं।
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश के बीच सोमवार को भी नटावां व विंध्याचल स्थित रेलवे पुल के नीचे पानी भरा रहा। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। नटवां स्थित रेलवे पुल के नीचे भरे बरसाती पानी से छोटे और बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया जिससे मिर्जापुर-औराई मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़े वाहन तो किसी तरह से निकल जा रहे थे। छोटे वाहन या तो सड़क के किनारे खड़े होकर पानी कम होने के इंतजार में लगे रहे या रास्ता बदलकर चलते बने। विंध्याचल, दूधनाथ चुंगी, रेहड़ा चुंगी व पटेंगरा नाला स्थित रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से विंध्याचलवासी समेत आस्थाधाम विंध्याचल आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के जरिए धाम की ओर वाहनों से आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु शिवपुर रेलवे क्रासिंग के जरिए ही प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें