फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मड़िहान में जोरदार बारिश, बाकी क्षेत्रों में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम के बदले मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है। कई दिनों बाद शुक्रवार को बादल तो छाए लेकिन नगर समेत ज्यादातर हिस्सों में बारिश की आस अधूरी रह गई। बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए।
विज्ञापन

दिनभर कभी तेज धूप निकलती रही तो कभी बादल छाते रहे। इससे राहत मिलने के बजाय उमस ने बेहाल कर दिया। हालांकि मड़िहान क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बादल छा जाते तो कभी तेज धूप निकल आती। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई लेकिन फिर तेज धूप निकल आई। उधर, मड़िहान क्षेत्र के कलवारी, धुरकर, रैकरी, रैंकरा समेत कई गांवों में दो से ढाई घंटे तक जोरदार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पानी भरने से किसान ट्रैक्टर लेकर धान की रोपाई में जुट गए।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने के बावजूद लोग उमस से परेशान रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने से महिला झुलसी
हलिया : क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात बारिश के दौरान बरामदे में बैठी अनीता देवी (26) बिजली गिरने से झुलस गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने महिला की हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें