मिर्जापुर। जिले के 38 न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेचे में 2284 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। मेले में मौसम जनित बीमार रोगियों की संख्या अधिक रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 63, मतवार में 44, मुडपेली में 33 मरीजों का उपचार किया गया। जिगना, छानबे क्षेत्र में में 256 मरीजों का इलाज किया। विरौरा में डॉ. महेंद्र चौधरी, विजयपुर में डॉ. डीके मिश्र, नरोइया में डॉ. समित कुमार, कुशहा में डॉ. शिवम ने मरीजों का उपचार किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्नाकर मिश्र ने बताया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मौसम जनित रोगियों की संख्या अधिक रही।