फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वास्थ्य शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
नगरीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र चंद्रदीपा में मरीज का इलाज करते चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल सिं
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रदीपा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 43 पुरुष और 47 महिला मरीज आए। शिविर में पेट दर्द, वायरल फीवर और खुजली के मरीज अधिक आए। इसके अलावा कफ और कोल्ड के मरीज भी आए।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मौसम अचानक बदल रहा है। बारिश के साथ धूप भी निकल रही है। इससे उमस पैदा हो रही है। इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक है। इसलिए मौसम में प्रयास करें कि सूखे कपड़े पहनें। इस अवसर पर फार्मासिस्ट धनंजय चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स सरिता, सविता, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें