मिर्जापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सांसद निधि से 229.64 लाख रुपये की लागत से 33 स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं तथा तहसीलों में सौर ऊर्जा आधारित बैटरी बैकअप और पानी की टंकी की व्यवस्था की है। उन्होंने मंगलवार को इन कार्यों का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी द्वार के सामने पथरहिया में सांसद निधि से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं शिक्षण संस्थाओं में सौर ऊर्जा बैकअप बैटरी और वाटर कूलर आदि का लोकार्पण किया। ये काम सांसद निधि के 229.64 लाख रुपये से कराए गए हैं।केंद्रीय राज्य मंत्री ने सांसद निधि से आठ सीएचसी, छह पीएचसी, छह अतिरिक्त पीएचसी, आठ कॉलेजों और तीन तहसीलों में सौर ऊर्जा बैकअप बैटरी आदि उपलब्ध कराया है। इसके अलावा मड़िहान तहसील में वाटर कूलर, सीएचसी मड़िहान में पेयजल की व्यवस्था भी की है।