डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा।
पत्रक के माध्यम से जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद में 20 मार्च को महापंचायत बैठक में अधिवक्ता स्व. नबी अहमद के हत्या प्रकरण में लिए गए निर्णय के संदर्भ में जिलाधिकारी इलाहाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद के स्थानांतरण किए जाने के संदर्भ में अवगत कराया गया।
पत्रक के माध्यम से बताया गया कि 11 मार्च को न्यायालय इलाहाबाद में अधिवक्ता नबी अहमद की नायब दरोगा शैलेंद्र सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दिया, जिसके संदर्भ में 20 मार्च को जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के सभाकक्ष में प्रदेश के सभी जिलाें के अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष व सचिव की बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीएम व एसपी का स्थानांतरण न किए जाने से अधिवक्ताआें में आक्रोश है।
मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि अधिवक्ता हत्या प्रकरण पर सम्यक विचार करते हुए जिलाधिकारी इलाहाबाद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद का स्थानंांतरण अविलंब किया जाए।