फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर गैरहाजिर, वेतन कटेगा

Sun, 08 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
14 चिकित्सकों के सहारे चल रहा जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विधु गुप्ता ने शनिवार की सुबह राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चार डाक्टर समेत 17 कर्मचारी गायब थे। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया और स्पष्टीकरण देने को कहा। 


सीएमओ को  शिकायत मिल रही थी कि राजगढ़ सीएचसी पर तैनात कर्मचारी आए दिन गायब रहते हैं। सीएमओ शनिवार की सुबह दस बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण करने पहुंच गए। चार डाक्टर समेत 17 कर्मचारी अनुपस्थिति थे। उन्होंने सभी को अनुपस्थित करते करके हाजिरी रजिस्टर सील कर दिया। 
विज्ञापन



सीएमओ के स्वास्थ्य केंद्र पर आने की जानकारी होने पर डाक्टर व अन्य कर्मचारियों पहुंचे तो सीएमओ ने उनको कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अस्पताल आठ बजे का है फिर वह लोग 11 बजे क्यों आ रहे है। ड्यूटी पर पहुंचने में देरी क्यों हुई इसका स्पष्टीकरण मांगा। खराब एक्सरे मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वार्डो में गंदगी देखकर प्रभारी से पूछा कि यह कूड़े का स्थान है या अस्पताल। 
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे प्रभारी चिकित्सक डा. सुदीप सिंह, डा. अरूण तिवारी, एलटी एसके तिवारी, संविदा चिकित्सक डा. प्रदीप यादव, डा. अशोक सिंह, डा. आरती गौतम, डा.अर्चना सिंह फिजियोंथेरेपी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स किट्टी वर्मा, चांदनी, त्रिलोकी सिंह, राहुल, शैलेंद्र, जेड अहमद, अनूप आनंद, शिवपंत का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें