फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गति पर कोहरे की लगाम

Sun, 08 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन
पूर्वा हवाओं ने शीतलहर के असर को तीखा कर दिया है। दो दिनों से सर्द हवाएं हड्िडयों को बेध रही हैं। शनिवार को सुबह घने कोहरे ने सड़कों पर रफ्तार ही थाम ली। गलन-ठिठुरन बढ़ने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन अपना हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आए, वहीं बाजाराें में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से पड़री के भिलगों गांव में ठंड से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पूरवाई के झोकों ने ठंड को और तकलीफदेह बना दिया है। शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 22 से बढ़कर 24 डिग्री हो गया और इसी तरह न्यूनतम तापमान 12 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। मगर सर्द हवाओं के  झोंकों ने इस राहत को महसूस नहीं होने दिया। उल्टे कंपकंपी का एहसास होता रहा।  शनिवार को दोपहर बाद भगवान सूर्यदेव ने दर्शन तो दिया, लेकिन वातावरण में गलन-ठिठुरन बरकरार रहा। जरूरी कार्यवश घराें से निकलने वाले लोग मफलर, दास्ताना, जैकेट, कोट, शाल, स्वेटर आदि पहनकर ही निकले। 


 शीतलहर के बावजूद भी नगरीय इलाकाें सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में कहीं भी अलाव जलवाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सड़क के किनारे गुजर करने  वालों, स्टेशनों, बस अड्डों, अस्पतालों पर आने वाले यात्रियों और राहगीरों को राहत नहीं मिल पा रही है।  
विज्ञापन



पड़री संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के भिलगो गांव में शनिवार को ठंड लगने से दो लोगों को मौत हो गई। भिलगों गांव निवासी भोला 60 वर्ष को शुक्रवार की रात आठ बजे अचानक ठंड लगनेे लगी। पेट में दर्द होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डाक्टर ने उसको दवाकर देकर छोड़ दिया। परिवार के लोग उसे लेकर घर चले आए। देर रात दोबारा पेट में दर्द पेट में दर्द होने पर उसने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार की इसी गांव के जोखू 55 वर्ष की देर रात अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिवार के अनुसार देर रात उन्हें ठंड लगने लगी। आनन फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देखते ही डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कि पहाड़ी ब्लाक में कही अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इससे दूर दराज थाने, बैंक, ब्लाक पर आने वाले लोगों को ठंड से जुझना पड़ रहा है। गांवों मंे लोग पुआल आदि जलाकर किसी तरह की काम चला रहे हैं। 


सीखड़ संवाददाता के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आनंदी ने अपने वेतन से ठंड से बचाव के लिए बच्चों को स्वेटर वितरण किया। प्रधान जय प्रकाश दूबे और एडीओ पंचायत राम सागर ने 48 बच्चों को प्रधानाध्यापिका के सहयोग से स्वेटर का वितरण किया। जिले में कई जगह कंबल भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें