फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाद में पत्नी को पीटा, बचाने आई सास को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में रविवार की रात को पति का पत्नी से विवाद हो गया। जिससे पति अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा। विवाद होने पर सास बचाव करने आई तो दामाद ने उनकी भी पिटाई कर दी। घायल सास को अस्पताल ले जाया गया। अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के पैर में समस्या थी। पैर में दर्द हो रहा था तो वह तीन दिन पहले राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में अपनी बड़ी बेटी के घर आई। जानकारी होने पर महिला की छोटी बेटी भी ससुराल से बहन के घर पहुंची। मां के आने पर सोमवार की रात को दोनों बेटियां मां के साथ सोयी थी। किसी काम के लिए पति ने पत्नी को बुलाया। देर से आने पर पत्नी से विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान पति ने पत्नी की पिटाई शुरू की दी। बचाव करने सास आई तो उनको भी पीटा। सास को अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी के डा. महेंद्र चौधरी ने बताया कि दामाद की पिटाई से एक महिला घायलावस्था में आई थी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें