कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी-भटौली पुल के पास सोमवार की सुबह गंगा नदी में कूदने जा रही युवती को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह अपने घर वालों के बिना मर्जी से 2021 में जौनपुर में शादी कर ली थी। शादी से घर वाले खुश नहीं थे। जिस कारण रविवार को पिता के घर बरैनी आई तो पिता ने डांट दिया। जिस कारण गुस्से में आकर गंगा नदी में कूदकर आत्म हत्या करने गई थी। युवती के पिता को बुलाया गया। पीड़िता के पति को भी बुलाकर समझाया गया।