नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी का 547 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की सुबह गुरुद्वारा परिसर में हुजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह ने शबद कीर्तन किया गया।
प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे पूरा आसमान रोशनी से नहा उठा। गुरुद्वारे की फूलों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। इस दौरान गुरुद्वारे में जो बोले से निहाल से गूंजता रहा।
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 547 वें प्रकाशोत्सव पर नगर क्षेत्र के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सिख समाज के लोगों का तांता लगा रहा। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही शबद-कीर्तन का दौर अनवरत चलता रहा, वहीं गुरुद्वारे की आकर्षक फूल-पत्तियों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी।
बुधवार की प्रात:काल गुरुद्वारे में हुजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह अपने साथियों के साथ शबद कीर्तन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने सभी सिख समाज के लोगों को प्रकाशोत्सव पर बधाई देते हुए गुरुनानक देव जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना, सरजीत सिंह आदि थे।