फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हमजा को पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय बाल वै​ज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्राओं से उनके माडल के बारे मे
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग के स्थिर मॉडल में हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उपविषय पर हमजा ने प्रथम और अंश मौर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के पहले दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ, जबकि शनिवार को विषय विशेषज्ञों ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का मूल्यांकन किया। जूनियर वर्ग के स्थिर मॉडल में स्वदेशी कृषि पद्धति उपविषय पर रूपेश पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग के क्रियाकारी मॉडल में हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण उपविषय पर सौम्या अग्रवाल प्रथम रहीं। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई उपविषय में नीलेश यादव ने प्रथम, नैंसी मौर्या ने द्वितीय और उत्तम मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वदेशी कृषि पद्धति में किशन प्रथम और अलीशा खान द्वितीय रहीं। आपदा प्रबंधन उपविषय में अंकुश बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण उपविषय पर आदर्श तिवारी प्रथम और नंदिनी द्वितीय रहीं। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई उपविषय में रामबाबू ने प्रथम और प्रीती चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मॉडलों का मूल्यांकन पंकज श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय और बृजेश यादव ने किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य नीरजाकांत पांडेय ने किया। चयनित मॉडलों को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। अरुण श्रीवास्तव, अर्चना शाह, विपिन कुमार यादव और राजकुमार विश्वकर्मा ने सहयोग किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 19, 20 और 21 नवंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें