फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: असम के राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लेते असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य
विज्ञापन
कपाट खुलने पर गर्भगृह में किया दर्शन-पूजन, अष्टभुजा डाक बंगले में किया रात्रि विश्राम
विज्ञापन

विंध्याचल। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शनिवार की रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। रात आठ बजे पुरानी वीआईपी सड़क से मंदिर पहुंचे राज्यपाल का जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचने के दौरान मां विंध्यवासिनी का कपाट बंद था। इस दौरान राज्यपाल ने झांकी से आरती और शृंगार पूजन में सहभागिता की। रात 8:45 बजे कपाट खुलने पर उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से दर्शन-पूजन और अर्चन किया। इसके बाद वह अष्टभुजा डाक बंगले के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें