पुलिस मुख्य आरोपी इमरान खान को पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी की थी। दिल्ली एयरपोर्ट से 25 हजार इनामी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले मौलवी खलीलुर्रहमान को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी इमरान के भाई और नौवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी अली फरार चल रहा था।
पुलिस ने 14 मार्च को अशफाक उर्फ लकी खान और उसके मौसेरे भाई साहिल को गिरफ्तार किया। सभी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के के बाद जनपद न्यायाधीश के यहां से जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 18 अप्रैल को इस बड़े मामले में छह हजार पन्ने का आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अब मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
जिम में धर्मांतरण मामले में विवेचना पूरी करने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित की है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी