ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के नवनिर्वाचित महिला-पुरुष पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
समारोह नगर के चौबे टोला स्थित श्रीराम भवन, पुरानी राजगद्दी पर आयोजित
किया गया। पुरुष पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण परिषद के वरिष्ठ सदस्य विनय ऊमर
ने और महिला पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण महिला परिषद की संरक्षिका सुमन लता
गुप्ता ने दिलाया।
ऊमर-ओमर वैश्य महिला परिषद के नवनिर्वाचित महिला
पदाधिकारियों ने नगर के चौबे टोला स्थित श्रीराम भवन, पुरानी राजगद्दी पर
शपथ ग्रहण किया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर सरिता ऊमर, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर
ममता रानी, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर पुष्पलता गुप्त, महामंत्री पद पर डॉ.
विमलेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर पुष्पा गुप्ता सागर, संयुक्त
मंत्री द्वितीय पद पर बेबी गुप्ता, संगठन मंत्री पद पर अर्चना गुप्ता
कोषाध्यक्ष पद पर कंचन गुप्ता, प्रचार मंत्री-प्रकाशन मंत्री पद पर पार्वती
गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक पद पर सुनीता गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी पद पर
आशा गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया। डॉ. रामश्री गुप्ता, मंजू गुप्ता, मुस्कान
गुप्ता, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं।
ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के नवनिर्वाचित
पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर ज्ञानशंकर
गुप्त, उपाध्यक्ष प्रथम रमेश चंद्र ऊमर, उपाध्यक्ष द्वितीय डॉ. अशोक कुमार
गुप्त, महामंत्री ओमकार नाथ, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, संयुक्त मंत्री
प्रथम विकास कुमार ऊमर,
संयुक्त मंत्री द्वितीय द्वारिका नाथ ऊमर, वस्तु
व्यवस्थापक राधेश्याम ऊमर, संगठन मंत्री-प्रचार मंत्री लवकुश कुमार ऊमर,
प्रकाशन मंत्री गोवर्धन नाथ चौधरी, आय-व्यय निरीक्षक प्रथम लवकुश कुमार
ऊमर, आय व्यय निरीक्षक द्वितीय राज मोहन गुप्त व मीडिया प्रभारी पद पर डा.
अनिल कुमार गुप्त ने शपथ ग्रहण किया।
बैकुंठ नाथ ऊमर, विजय तूफानी, कामता
नाथ, विनय ऊमर, भईया लाल, सुनील गुप्त, शुभम गुप्त, विकास ऊमर, विराट
गुप्त आदि उपस्थित रहे।