फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरा किया मीठा लागे हरि नाम पदारथ..

Fri, 22 May 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के पांचवें गुरु पूज्य श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुद्वारे में विगत 40 दिनों से स्त्री संगत द्वारा चल रहे सुबह सुखमनी साहब के पाठ का समापन शुक्रवार को हुआ। गुरुद्वारा परिसर में शबद-कीर्तन के साथ अटूट लंगर चलता रहा।
विज्ञापन


श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व पर रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सुबह से सिख समुदाय के लोगाें के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। गुरुद्वारे में हजूरी रागी जत्था ज्ञानी परमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद-कीर्तन किया। उन्हाेंने, तेरा किया मीठा लागे हरि नाम पदारथ नानक मांगे..तथा जपयो जिन अर्जुन देव गुरु..प्रस्तुत कर संगताें को निहाल कर दिया।

गुरुद्वारे के सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने  गुरु जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना ने कहा कि गुरुजी ने गलत बाताें से समझौता न करके बलिदान दिया। शहीदी पर्व पर नगर के आर्यकन्या पाठशाला रोड, घंटाघर, भरुहना चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तिराहा, घुरहूपट्टी, जंगीरोड, रतनगंज, सांई मंदिर चौराहा सहित कई अन्य स्थानाें पर लोगाें के बीच शीतल शर्बत का वितरण किया गया। गुरुद्वारे में अरदास के उपरांत गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना, अवनीत सिंह, राज सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें