फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र: पहले दिन आदि शक्ति के भव्य स्वरूप के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। गुप्त नवरात्र के पहले दिन शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। भोर में मंगला आरती के बाद से ही आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन

धाम क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे। पहाड़ा वाली के जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गुंजायमान रहीं। नारियल, चुनरी, माला-फूल और प्रसाद चढ़ाकर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धाम में पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली, मां दुर्गा, पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती देवी, मां शीतला, महालक्ष्मी, दक्षिणमुखी हनुमान, अन्नपूर्णा देवी, बटुक भैरव के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें