फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाॅकी टाॅकी पर विस्फोटक की सूचना देने वाले की जांच में जुटी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक होने की सूचना देने के मामले की जांच में जीआरपी जुटी है। जीआरपी ने वाॅकी टाॅकी से आई सूचना की जांच करने के लिए स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखा है। जिससे की पता चल सके कि वाकी टाकी पर किसने विस्फोटक होने की सूचना दी।
विज्ञापन

उप स्टेशन अधीक्षक के वाॅकी टाॅकी पर सूचना आई थी कि रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर विस्फोटक रखा है। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ में खलबली मच गई। जीआरपी, आरपीएफ के साथ कटरा कोतवाली पुुलिस मामले की जांच में जुटी। सीओ सिटी विवेक जावला और कटरा कोतवाली पुुलिस ने जांच की। स्टेशन को खंगाला पर कुछ नहीं मिला। जिसके बाद जीआरपी विस्फोटक की सूचना देने वाले की जांच में जुटी है। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि विस्फोटक होने की सूचना उप स्टेशन अधीक्षक के वाॅकी टाॅकी पर आई थी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। उनसे जानकारी मांगी गई है कि वाॅकी टाॅकी का उपयोग कौन-कौन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें