फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होरियारों की टोलियां निकलीं, सबको रंगों से किया सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को धूमधाम से होली मनाई गई। शहर से गांव तक होली का उल्लास छाया गया। जगह-जगह ढोल और मंजीरे के साथ होरियारों की टोलियां निकलीं और सबको रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सड़कों और गलियों में होरियारों ने जो भी दिखा, उसे दौड़ाकर रंग दिया। कई जगह, फाग, आरकेस्ट्रा और होली मिलन समारोह भी हुई। शाम को लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी।
नगर में फतहां, सिविल लाइन, रमईपट्टी, पुलिस लाइन रोड, स्टेशन रोड, भरुहना, संगमोहाल, अनगढ़ रोड, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, धुंधीकटरा, त्रिमुहानी, बसनई बाजार, घंटाघर, वासलीगंज, रामबाग, पक्कापोखरा सहित अन्य क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पड़री: थाना क्षेत्र के पड़री बाजार, डाढ़ीराम, कनौराघाट, बेलवन, सिकरी रामनगर, अमिरती, मोहनपुर, भरपुरा, पैड़ापुर, रानी चौकिया, अकसौली, नान्हूपुर, भोजपुर पहाड़ी, लोकापुर, छटहां, धरमदेवा आदि गांवों में होली खेली गई।
विज्ञापन

जिगना: छानबे क्षेत्र में होलिका का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह- जगह फगुआ, चैता, बेलवरिया गीतों का आयोजन किया गया। दोपहर बाद लोगों ने भांग, ठ़ंडई के साथ ही गुझिया का आनंद उठाया। ड्रमंडगंज: दशहरा मैदान में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान आरएसएस खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी, ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, अंजनी सोनी, लवकुश केशरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें