विंध्याचल मंडल में राज्य विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को तहसील सदर के ग्राम दांती (कोटवा बंधा के नीचे) में पहुंचकर भूमि का परीक्षण किया। उपजिलाधिकारी चंद्रभान सिंह ने मौके पर नजरी नक्शा के माध्यम से जिलाधिकारी को जमीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के लिए भूमि का चयन कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। शासन स्तर से मिले इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उप जिलाधिकारी सदर एवं राजस्व कार्मिकों के साथ प्रस्तावित भूमि का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ज्ञात हो, शासन स्तर से विंध्याचल मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम 50 एकड़ नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके पहले भी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने ग्राम बभनदेवा में पहुंचकर प्रस्तावित जमीन का अवलोकन किया था। इसके बाद मंगलवार को जिलाधिकारी ने ग्राम दांती में पहुंचकर जमीन का परीक्षण किया।