फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुरेकापुरम और विसुंदरपुर तालाबों में बनेगी हरित पट्टी और लगेगा ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमृत योजना के तहत नगर के सुरेकापुरम कॉलोनी स्थित सुरेकापुरम तालाब और विसुंदरपुर के तालाब का सुंदरीकरण कराया जाना है। दोनों की लागत एक करोड़ बताई जा रही है। इसमें तालाबों की साफ सफाई के साथ ही हरित पट्टी और ओपन जिम का भी निर्माण कराया जाएगा। इसमें सुरेकापुरम के लिए 40 लाख और विसुंदरपुर के तालाब के लिए 60 लाख रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में ही इस कार्य को पूरा कराया जाएगा। नगर पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि इन दोनों कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। धन का आवंटन भी हो चुका है, जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बन चुके हैं नौ पार्क
नगर क्षेत्र में नौ पार्कों का अब तक सुंदरीकरण कराया जा चुका है। इसमें लालडिग्गी स्थित गांधी उद्यान, पोस्ट ऑफिस के सामने संत रविदास पार्क, चेतगंज का अटल पार्क, घोड़े शहीद का महावीर पार्क, पुरानी दशमी का अंबेडकर पार्क, पक्की सरांय का इंदिरा पार्क, रूखड़घाट का बावनवीर पार्क व आवास विकास कालोनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क शामिल हैं। इसमें कई पार्कों का हाल सुंदरीकरण होने के बाद भी बदहाल है। इसमें फतहां स्थित संत रविदास पार्क भी शामिल है। इसका झूला काफी दिनों से टूटा है, लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें