फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें का कर्ज होगा माफ : कलराज

Mon, 03 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
आरती करते कलराज म‌िश्र
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सूबे में अवैध बूचड़खानों को किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा। इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। वह रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन करने के लिए यहां आए थे। 

पूजन के बाद एक होटल उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।  केंद्र व राज्य सरकार इसके लिए पूरा प्रयास कर रही हैं। कहा कि  अवैध बूचड़खाने के मुद्दे पर सरकार झुकेगी नहीं। देश की जनता का विकास कराना प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है। रामजन्म भूमि पर कहा कि इस मुद्दे पर अगर वार्ता से बात नहीं बनती है तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाआें को गिनाते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन के धनी हैं और केंद्र सरकार की योजनाएं गरीब जनता तक पहुंचे, यही उनकी कामना है। इसके पूर्व पुरानी वीआईपी रोड के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताआें ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, भूपत मिश्रा, मालती त्रिपाठी, मणिशंकर मिश्र, अभय मिश्र, डा. पवन सिंह, राकेश शुक्ल, विनोद सोनकर, प्रशांत दूबे, विद्या तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें