जिले के जमालपुर, कछवां तथा जिगना थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से लगभग 25 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने आग बुझाया।
शेरवां संवाददाता के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के सरसा गांव के कुंडिलिया सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने के चलते रविवार को लगभग दस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची मुगलसराय से अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाया। आग से लोदी यादव दो बीघा, भगवान दास यादव का दो बीघा, देवनारायण यादव दो बीघा, गिरजा यादव का दो बीघा तथा नंदलाल चौबे का दो बीघा फसल जलना शामिल है। कछवां। थाना क्षेत्र के परेडवार्ड स्थित अमर नाथ यादव व शंभू सोनकर के ख्ेात में रविवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।
आग से अमर नाथ का 15 बिस्वा व शंभू का एक बीघा फसला जली है। इसी थाना क्षेत्र के टेढ़िया गांव निवासी हीरा पासी के खेत में भी शार्ट सर्टिक के आग लगने के चलते एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने आग को आगे बढ़ने से रोकते हुए पंपिग सेट चलाकर आग बुझाई।
जिगना थाना क्षेत्र के काशी सरपत्ती गांव में रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिजली की चिंगारी से केशव दत्त मिश्र की खेत में आग लग गई। जिससे उनका पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। उधर हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद दूबे और शारदा प्रसाद दूबे का शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते दस बीघा अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को बुझाई।