पड़री के उसरहवा गांव के पास हादसे में मृत सीताराम । स्रोत-परिजन।
घायल पौत्र अस्पताल में भर्ती, 14 मार्च को होनी है शादी
पड़री। थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास पौत्र उदल के साथ शनिवार दोपहर शादी का कार्ड बांटने के लिए चुुनार जाते समय दादा सीताराम को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादा और पौत्र घायल हो गए। दोनों के प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल लाया गया। मंडलीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद रात को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दादा की मौत हो गई।
विंध्याचल के विजयपुर निवासी शंकर ने बताया कि 22 वर्षीय भतीजे उदल की शादी 14 मार्च को है। उदल की शादी की तैयारी चल रही थीं। शनिवार दोपहर उदल दादा 70 वर्षीय सीताराम के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से चुनार जा रहा था। वह पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। वहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद देर शाम को सीताराम को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उदल अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। उसका पौत्र घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है7