फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नातिन के प्रेम प्रसंग पर जताया विरोध...तो सिलबट्टे से मारकर नाना को कर दिया अधमरा

Sat, 06 Dec 2025 01:52 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News : कछवां थाना क्षेत्र में नाना द्वारा प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर नातिन ने सिलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे नाना संतलाल घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के दर्जियान वार्ड में शुक्रवार की रात संतलाल पर हुए घातक हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में आया है कि नातिन ने ही प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर नाना पर सिलबट्टे से हमला किया था।
विज्ञापन


सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि थाना कछवां के कस्बा क्षेत्र से एक व्यक्ति के सिर पर प्रहार से चोट आने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और प्राप्त तहरीर के आधार पर  प्रथनिकी दर्ज कर लिया गया। गहनता से प्रत्येक पहलू पर जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति अपनी नातिन के साथ मकान में निवास करते थे।

इसे भी पढ़ें; शराब तस्करी का खेल: रात दो बजे खुलती हैं तीन दुकानें, एक घंटे में हो जा रही चार लाख की बिक्री
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि नातिन का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने के कारण नाना द्वारा बार-बार विरोध किया जाता था। शुक्रवार को विरोध के कारण नातिन द्वारा अपने नाना के सिर पर सिलबट्टे के लोढ़े से प्रहार कर दिया। जिसे नातिन ने पूछताछ में स्वीकार भी किया है।  
विज्ञापन


घायल नाना ट्रामा सेंटर वाराणसी में गंभीर अवस्था मे हैं और इलाज चल रहा है। नातिन को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें