फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अदलहाट और अहरौरा में भव्य स्वागत

विज्ञापन
शर्मा मोड़ तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।- संवाद।
विज्ञापन
अदहलहाट/इमलियाचट्टी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का बुधवार को वाराणसी से सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर के अदलहाट और अहरौरा (इमलियाचट्टी) में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अदलहाट के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित शर्मा मोड़ तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, माला और अंगवस्त्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत होने का विश्वास जताया। अहरौरा के चुनार चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला मोर्चा की संयोजक अंजना सिंह पाल के नेतृत्व में महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान मंडल प्रभारी चंद्रहास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अदलहाट में स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजन तिवारी, आनंद सिंह उर्फ बंटू (ब्लॉक प्रमुख जमालपुर), मोती पटेल, अमित पांडे, मदन मोहन सोनकर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें